रमा देवी बालिका इंटर कॉलेज प्रयागराज में आपका स्वागत है ।
"असतो मा सद्गगमय तमसो मा ज्योतिर्गमय"
रमा देवी बालिका इंटर कॉलेज का लक्ष्य है कि बालिकाएं सुशिक्षित होकर आत्मनिर्भर बने , उच्च पद पर आसीन होकर ज्ञान की ज्योति सर्वत्र प्रसारित करें हमारा विद्यालय नैतिक ,सामाजिक ,चारित्रिक अनुशासित जीवन मूल्यों के साथ -साथ सुयोग्य नागरिक बनने की क्षमता का विकास भी करता है। शिक्षा का उद्देश्य काल और परिस्थितियों के अनुरूप सदैव परिवर्तित होते रहते हैं ।सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक ,मानसिक बौद्धिक, चारित्रिक ,सांस्कृतिक ,व्यवसायिक ,आध्यात्मिक, कलात्मक ,प्रौद्योगिकी सभी क्षेत्रों में विकास करना विद्यालय का उद्देश्य है। मैं विद्यालय के उत्थान और प्रगति के लिए सदैव सजग रहते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा और दायित्व का निर्वहन करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए सदैव तत्पर रहकर सकारात्मक परिवेश में कार्य करती रहूंगी।
अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं भी संचालित होती है
Kind Regards,
Dr. Soni yadav
Principal